गरियाबंद_ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर देवभोग ने मीडिया को जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री के 12 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में पूरे देश 1000 स्थानों पर जैविक खेती कार्यशाला आयोजित किया है छत्तीसगढ़ के 33 जिले में आयोजित कार्यक्रम में से 31 जिले का कार्यशाला संपन्न हो चुका है जिसमें 27 हजार किसान प्रशिक्षण लिये है
गरियाबंद में 23 जून को सुबह 11 बजे कृषि विज्ञान केंद्र के कैंपस में जैविक खेती एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, कृषि लागत कम करने तथा टिकाऊ खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही जल संरक्षण, मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक संसाधनों के उपयोग और फसल प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्राकृतिक खेती की नवीन तकनीकों और कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ लेने की अपील की है।
किसानों के लिए अवसर
जैविक खेती एवं किसान सम्मेलन किसानों को खेती की नई दिशा, कम लागत में बेहतर उत्पादन और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।


