गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक के ग्राम गोहेकेला पंचायत अंतर्गत बंदपारा में शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे हुई दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। गोहेकेला निवासी उपेंद्र नायक (35 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता लुदू राम नायक ग्राम पंचायत के भूतपूर्व सरपंच रह चुके हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र लंबे समय से आर्थिक तंगी, उधारी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि पहले भी उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की थी। उस दौरान जंगल क्षेत्र में तार के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया गया था, लेकिन तार टूट जाने से वे गंभीर हालत में जमीन पर पड़े मिले थे। बाद में दोस्तों ने खोजबीन कर उन्हें उपचार के लिए पहुंचाया था, जिससे उनकी जान बच गई थी।

मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक बेटी 10वीं कक्षा, दूसरी 8वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है, जबकि बेटा तीसरी कक्षा का छात्र है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
ग्राम पंचायत गोहकेला के सरपंच लिंगराज नागेश ने बताया कि घटना रात लगभग 12 बजे की संभावित बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद वे मौके के पास पहुंचे हुए हैं। कटवार को भेजा गया है तथा परिवार के सदस्य थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने और पुलिस को अवगत कराने गए हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच करने पर ही आगे की जानकारी मिल सकती है फिलहाल मौत के पीछे आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का वास्तविक खुलासा हो सकेगा।