Top News

नेशनल हाईवे 130C पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

कोयबा के दो युवक बाइक से जा रहे थे, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, गांव में शोक की लहर

मैनपुर_नेशनल हाईवे 130C पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मृतक की पहचान चरन नेताम तथा घायल युवक की पहचान चालान नेताम, निवासी ग्राम कोयबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भयावह था कि मृतक चरन नेताम के दोनों पैर ट्रक के पहियों के नीचे आने से पूरी तरह कुचल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चालान नेताम को जुगाड़ थाना की बोलेरो वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से शव को मैनपुर लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम कोयबा में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जुगाड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे 130C पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Previous Post Next Post