file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

10वीं के छात्र ने पेड़ पर लगाई फांसी, देहारगुड़ा में मातम; आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
 
गरियाबंद - गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देहारगुड़ा खामभाठा से सनसनी खेज खबर सामने आई है कक्षा दसवीं मे पढ़ाई करने वाले होनहार एक छात्र ने गांव से कुछ दूर मे एक वृक्ष पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र मे हंडकंप मच गया छात्र की मौत से परिवार और गांव मे मातम पसर गया है वही पुलिस द्वारा मामले की जॉच किया जा रहा है।

थाना से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से 06 किमी दूर ग्राम देहारगुड़ा खामभाठा निवासी और कक्षा दसवीं के छात्र प्रवीण कुमार नेगी उम्र 15 वर्ष 18 जून को सुबह 8 बजे घर मे नाश्ता कर बिना बताये चले गया और देर रात तक नही पहुंचा तो परिजनो ने उनकी खोज खबर प्रारंभ किया आज दूसरे दिन 19 जून को गांव से कुछ दूर देहारगुड़ा अचानपुर मार्ग खार मे एक कुसुम पेड़ पर छात्र प्रवीण कुमार का शव फांसी मे लटकते मिला यह जानकारी लगते ही गांव व क्षेत्र मे हड़कंप मच गई बड़ी संख्या मे ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे मामले की जानकारी मैनपुर थाना को दिया गया मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा व आवश्यक कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्डम करवाकर परिजनो को सौप दिया वही पुलिस द्वारा मामले की जॉच किया जा रहा है छात्र ने ऐसे आत्मघाती कदम क्यो उठाया कारण का अभी तक पता नही चला है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र प्रवीण कुमार इस वर्ष 9वीं कक्षा पासकर 10वीं मे पढ़ाई कर रहा था और पहले दिन स्कूल भी गया था साथ ही वह काफी होनहार छात्र था खेलकूद तथा पेंटिग मे उनकी गहरी रूची थी उनके शिक्षके के अनुसार छात्र खेलकूद प्रतियोगिता मे कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके है लेकिन छात्र द्वारा फांसी लगाये जाने की घटना से हड़कंप मच गई है।