file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

देवभोग पुलिस का बड़ा एक्शन: 45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार उड़ीसा से लाई जा रही थी शराब, 170 पाउच और 22 बीयर बोतलें बरामद


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_ अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवभोग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग आबकारी प्रकरणों में कुल 45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल कीमत 12,460 रुपये बताई गई है।
पहली कार्रवाई ग्राम खुंटगांव चेकपोस्ट नाका के पास की गई, जहां पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जांच में आरोपी की पहचान कोदंडो दास (36 वर्ष), निवासी माड़ागांव माहुलपारा के रूप में हुई। उसके कब्जे से उड़ीसा निर्मित 22 नग बीयर और 50 नग महुआ शराब पाउच सहित कुल 21 बल्क लीटर शराब बरामद की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम सेंदमुड़ा पुल के नीचे उड़ीसा मार्ग पर की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर टेसराम यादव (45 वर्ष), निवासी डूमरबहाल को पकड़ा। आरोपी के पास से 120 नग घोड़ा छाप महुआ शराब पाउच सहित कुल 24 बल्क लीटर शराब बरामद हुई।

दोनों मामलों में पुलिस ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

मुख्य बिंदु

कुल 45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त
• 22 नग उड़ीसा निर्मित बीयर बरामद
• 170 नग महुआ शराब पाउच जब्त
• कुल जप्ती मूल्य ₹12,460
• दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

देवभोग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।