गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
गरियाबंद_ वन परिक्षेत्र तौरेंगा (बफर) के अंतर्गत परिसर बोइरगांव के संरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
जानकारी के अनुसार, कक्ष क्रमांक 1092 में अतिक्रमण करने के विरुद्ध वन अपराध पीओआर क्रमांक 39/01, दिनांक 03 अगस्त 2026 के तहत आरोपी फरसू राम पिता मशोद राम, जाति रावत, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम कोदोमाली के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
वन विभाग द्वारा आरोपी को 5 सितंबर 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय, गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर 18 सितंबर 2026 तक जिला जेल गरियाबंद में दाखिल किया गया है। वन विभाग द्वारा संरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण एवं वन अपराधों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।


