Top News

देवभोग में आबकारी विभाग की दबिश, 6 लीटर महुआ शराब के साथ 54 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

छैलडोंगरी के नयापारा में की गई कार्रवाई, आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज: जब्त शराब की कीमत 1200 रुपये....

AI जनरेट फोटो 

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

देवभोग_गरियाबंद जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में देवभोग वृत्त की आबकारी टीम ने छैलडोंगरी थाना क्षेत्र के नयापारा में कार्रवाई करते हुए 6 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मामले में 54 वर्षीय व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को देवभोग वृत्त की टीम ने ग्राम नयापारा, छैलडोंगरी में दबिश दी। इस दौरान लखिधर यादव पिता चमरू यादव, उम्र 54 वर्ष, निवासी नयापारा छैलडोंगरी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 1200 रुपये बताया गया है। मामले में आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण क्रमांक 01 कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हितेश कुमार भोई सहित आबकारी विभाग का स्टाफ शामिल रहा। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है।

अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देवभोग वृत्त की टीम ने ग्राम नयापारा, छैलडोंगरी में कार्रवाई करते हुए 6 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में आगे भी लगातार गश्त और कार्रवाई जारी रहेगी। आबकारी उपनिरीक्षक हितेश कुमार भोई 


Previous Post Next Post