Top News

मैनपुर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, 23 वर्षीय युवक गंभीर घायल; 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

मैनपुर_ मुख्यालय के पुराना ग्रामीण बैंक (वर्तमान शलेश कम्प्यूटर) के पास हुई बाइक की आपसी भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर के समय हुई, जिसमें घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसे घुटने के नीचे तथा पैर के निचले हिस्से में गहरी चोटें आईं।

घायल युवक अमित कुमार पिता कंसाय मरकाम उम्र 23 वर्ष है और वह ग्राम झरियाबाहरा का निवासी है।112 टीम के अनुसार दो बाइकें एक ही दिशा से आ रही थीं।तभी अचानक से आगे वाले बुजुर्ग ने अपनी TVS स्कूटर को बिना सिगनल के मोड़ने एवं पीछे वाले युवक के  तेज गति के कारण दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अमित कुमार अपनी बाइक से नीचे गिर गया और सड़क पर लुढ़कते हुए घायल हो गया।

युवक के घुटने के नीचे और पैर के निचले हिस्से में काफी गंभीर चोट आई है और खून बह रहा था। दर्द से कराहते युवक को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम में आरक्षक एन के  निषाद और चालक शामिल थे। टीम ने घायल युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए एम्बुलेंस में बैठाया और दोपहर 3:45 बजे

Previous Post Next Post