सब्जी लेकर घर लौट रहा था XL सुपर सिक्स सवार, हादसे के बाद मौके से भागा दूसरी बाइक का चालक: पुलिस जांच में जुटी
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
मैनपुर_नयापारा-अमलीपदर मार्ग पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में XL सुपर सिक्स में सवार व्यक्ति को दूसरी बाइक HF Deluxe के चालक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि XL सुपर सिक्स सवार सब्जी लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर मारने के बाद HF Deluxe बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
वहीं, दुर्घटना में घायल XL सुपर सिक्स सवार को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर ले जाया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायल की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।



