देवभोग के डोंगरीगुड़ा गांव में घर के अंदर मिला अजगर, चौकीदार ने किया रेस्क्यू: मुचबहाल पहाड़ी में छोड़ा जाएगा सांप....
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
देवभोग_घर के अंदर दो दिनों से छिपकर बैठे करीब 6 फीट लंबे अजगर सांप के मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मामला देवभोग क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा गांव का है, अजगर गांव के निवासी दिनेश साहू के घर में घुस गया था। घर के अंदर सांप की मौजूदगी से परिवार के लोग दहशत में थे।
मामले की जानकारी वन विभाग तक पहुंची। वन विभाग के कर्मचारी लंबोदर सोरी ने बताया कि विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही विभाग के चौकीदार द्वारा अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था। करीब 6 फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर को अब मुचबहाल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया जाएगा।
घर के अंदर दो दिनों तक अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर बना हुआ था। समय रहते सांप का रेस्क्यू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।


