Top News

आसमान से गिरी मौत की गाज, पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहा युवक चपेट में देवभोग के सिनापाली गांव में सुबह 10 बजे की घटना, ग्रामीणों में सहमे

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिनापाली में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने की भयावह घटना सामने आई। सुबह करीब 10 बजे गिरी तेज गाज की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि बिजली गिरने से पेड़ के परखच्चे तक उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिनापाली निवासी गोविंद पटेल (उम्र लगभग 35 वर्ष) पेड़ के सहारे खड़े होकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई। बिजली इतनी तेज थी कि पेड़ के टुकड़े उड़ गए और पास खड़े युवक के कपड़े तक जल गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन और ग्रामीण घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल रहा। विशेषज्ञों ने गरज-चमक और बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने या खुले स्थानों में मोबाइल उपयोग करने से बचने की सलाह दी है।

Previous Post Next Post