Top News

देवभोग के पटवारी खीरलाल ध्रुव का आकस्मिक निधन, अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद CHC में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग के स्वास्थ अधिकारी जांच करते हुए 

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

देवभोग_गरियाबंद जिले के देवभोग तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 25 एवं 26 बरही के पटवारी खीरलाल ध्रुव का गुरुवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे तक उनकी तबीयत सामान्य थी, लेकिन अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन और साथी कर्मचारी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लेकर पहुंचे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से देवभोग तहसील कार्यालय और राजस्व विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही देवभोग तहसीलदार सुशील कुमार भोई सहित राजस्व विभाग के कई पटवारी और कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सभी ने दिवंगत पटवारी खीरलाल ध्रुव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

खीरलाल ध्रुव अपने शांत, सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से राजस्व विभाग के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है।

Previous Post Next Post