देवभोग_ देवभोग क्षेत्र में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक CG 23 P 0695 पर चंचल मांझी (35 वर्ष), पिता गिरधर मांझी तथा नोहर पोर्टी (42 वर्ष), पिता मंगल सिंह पोर्टी सवार थे। दोनों किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान डोहेल के आगे उरमाल-रायपुर मार्ग पर लगे साइन बोर्ड के खंभे से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि चंचल मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नोहर पोर्टी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 112 पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंचल मांझी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल नोहर पोर्टी का उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुखद घटना से गिरसूल एवं आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।