गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
रायपुर_ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर ने कवर्धा पहुंचकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की और उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर देवेंद्र ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भगवान श्रीराम की सुंदर प्रतिमा भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आत्मीयता का परिचय देते हुए देवेंद्र ठाकुर को अपना गमछा पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

