IMG-20251013-WA0049

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गृह जिले लौटी विभा अवस्थी, हुआ भव्य स्वागत


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, क्षेत्र की बहु को जिम्मेदारी मिलने पर महिलाओं का भाजपा प्रवेश

देवभोग_भाजपा महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी पहली बार अपने गृह जिले गरियाबंद के ग्राम देवभोग पहुँचीं। इस दौरान नगर और ग्राम स्तर पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ।

विभा अवस्थी ने कहा –

"मैं बड़े-बुजुर्गों और पुरखों का आशीर्वाद लेने आई हूँ। संगठन ने जो बड़ी जिम्मेदारी दी है, उसे सभी के आशीर्वाद और स्नेह से ही पूरा कर पाऊँगी। ससुराल और मायके के बाद भाजपा एक ऐसा संगठन है जहाँ परिवार का प्यार मिलता है।"

स्वागत का सिलसिला_

स्वागत झराबहाल से शुरू होकर विश्रामगृह तक चलता रहा।

नगर पंचायत देवभोग के महिला पार्षदों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की।

भाजपा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मंजू नायक समेत प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी साथ रहे।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी_

विश्रामगृह में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, भागीरथी मांझी, चंद्रशेखर सोनवानी, मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल, भगवानों बेहरा, भाजयूमो जिला अध्यक्ष माखन कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

गोहरा पदर में जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व में भी जोरदार स्वागत किया गया।

विभा अवस्थी का संबोधन_

सभा को संबोधित करते हुए विभा अवस्थी ने कहा –

"देवभोग के कार्यकर्ताओं की पहचान दिल्ली तक है। विषम परिस्थितियों में भी संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखकर चुनाव परिणाम देने में यहाँ के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही है। मैं भी इसी क्षेत्र की बहु हूँ और आप सबके सहयोग के बिना इस जिम्मेदारी का निर्वहन संभव नहीं है। भाजपा एक परिवार है और इस परिवार की मजबूती के लिए हम सबको संकल्पित होना होगा।"

पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा –

"यह हमारी निष्ठा का परिणाम है कि आज इस क्षेत्र की बहु को संगठन ने बड़ी जवाबदारी सौंपी है।"

32 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन_

विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत की महिला नेत्री अनिता उपाध्याय के नेतृत्व में 32 महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया।

भाजपा नेत्री शीतला पांडेय, योगनिता मांझी और प्रतीभा पांडेय ने कहा कि –

"पहली बार संगठन ने क्षेत्र की बहु को शीर्ष नेतृत्व का दायित्व दिया है। अब जिले में महिला संगठन और मजबूत होगा तथा आने वाले दिनों में महिलाएं भाजपा से बड़ी संख्या में जुड़ेंगी।"