file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

घर से निकला युवक, जंगल किनारे मिली लाश... मुनगापदर के युवक की संदिग्ध मौत बनी रहस्य

35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

घटना स्थल के अनुसार बनाया मृत व्यक्ति का ऐ आई से जनरेट चित्र
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ गरियाबंद जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गरियाबंद जिले के मुनगापदर निवासी 35 वर्षीय परमेश्वर मरकाम का शव ओडिशा के वार्डर क्षेत्र के सालेबीड़ी गाँव के भोई पारा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

पूर्व विधायक के रिश्तेदार बताए जा रहे मृतक

जानकारी के मुताबिक मृतक परमेश्वर मरकाम बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक और चिंता का माहौल है।

मौके पर पहुंची ओडिशा पुलिस, जांच जारी

घटना स्थल पर ओडिशा पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।