IMG-20251013-WA0049

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : जीएसटी टैक्स स्लैब में बदलाव से जनता को बड़ी राहत-देवेंद्र ठाकुर

गजानंद कश्यप, छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क, गरियाबंद 

गरियाबंद_भाजपा नेता एवं जनसेवक, जनपद पंचायत सभापति देवेंद्र ठाकुर ने मोदी सरकार द्वारा जीएसटी टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव को देश की जनता के लिए ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया है।

आम परिवार और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत_

इस फैसले से आम परिवारों और उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।

22 सितंबर से लागू होंगे नए दर_

केंद्र सरकार का यह महत्वपूर्ण निर्णय सीधे जनता के हित में है। नए जीएसटी दर 22 सितंबर से लागू होंगे। उद्योग जगत ने भी इस सुधार का स्वागत किया है। उनके अनुसार, इस फैसले से प्रत्येक आम परिवार को सालाना 40 से 50 हजार रुपये तक की बचत होगी और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

आर्थिक परिदृश्य में क्रांतिकारी परिवर्तन_

टैक्स स्लैब सुधारों से देश के आर्थिक परिदृश्य में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा।

पीएम आवास योजना में सीधा लाभ_

केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना, के हितग्राहियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। अब मकान बनाने के लिए आवश्यक सीमेंट और सरिया पर 10% टैक्स की छूट दी जाएगी। इससे निर्माण सामग्री आम लोगों को सस्ते दामों पर उपलब्ध होगी।

रोजमर्रा की सामग्री होगी सस्ती_

इसके अलावा, रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं की कीमतें भी घटेंगी। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। ठाकुर ने मोदी सरकार के इस कदम को दूरदर्शी, ऐतिहासिक और स्वागत योग्य करार दिया और कहा कि यह निर्णय गरीब, किसान, मजदूर और आम वर्ग के जीवन में नई रोशनी लेकर आएगा।