Top News

27 नवंबर को बिलासपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक सम्मेलन

उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि, दीपावली मिलन समारोह और छत्तीसगढ़ के विकास पर होगी परिचर्चा


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 27 नवंबर को प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन, दीपावली मिलन समारोह एवं छत्तीसगढ़ के विकास पर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेशभर के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

लखीराम ऑडिटोरियम में होगा आयोजन_

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं प्रदेश सह सचिव मनमोहन नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर स्थित लखीराम ऑडिटोरियम में किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा।

छत्तीसगढ़ के विकास पर होगी परिचर्चा_

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर से श्रमजीवी पत्रकार शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

पत्रकारों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील_

प्रदेश सह सचिव मनमोहन नेताम ने प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पत्रकारों के आपसी मेल-मिलाप, एकजुटता और प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद का अवसर बनेगा।


Previous Post Next Post