Top News

गरियाबंद में लगातार बारिश का कहर: कोपरा तर्रा एनिकट में नदी के बीच फंसा व्यक्ति, नगर सेना रेस्क्यू टीम गरियाबंद टीम रेस्क्यू के लिए रवाना

AI जनरेट फोटो 
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

कोपरा_गरियाबंद मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर रायपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित कोपरा तर्रा एनिकट में एक व्यक्ति के नदी के बीच फंसे होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

जल भराव के बीच व्यक्ति कोपरा एंडीकेट 

बताया जा रहा है कि कोपरा क्षेत्र के तर्रा एनीकेट में एक व्यक्ति फंस गया है। लगातार बारिश के कारण नदी में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है और पानी का बहाव भी तेज बताया जा रहा है। ऐसे में व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल गरियाबंद के रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर सेना गरियाबंद की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है। मगर सेना गरियाबंद रेस्क्यू टीम के सदस्य गोपी ठाकुर ने घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि टीम घटनास्थल के पास पहुंचने के लिए निकल चुकी है। मौके पर पहुंचने के बाद परिस्थितियों का जायजा लेकर फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

लगातार बढ़ रहा नदी का जलस्तर

लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नालों में पानी बढ़ रहा है। कोपरा एनिकट में भी जलस्तर बढ़ने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में SDRF की टीम के सामने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू करने की जिम्मेदारी है।

फिलहाल लोगों की नजर नगर सेना रेस्क्यू गरियाबंद टीम के रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई है। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति किस स्थिति में फंसा है और उसे किस तरह सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।

प्रशासन और रेस्क्यू टीम की ओर से लोगों से अपील है कि लगातार बारिश के दौरान नदी, नाले, एनिकट और तेज बहाव वाले जल क्षेत्रों में जाने से बचें। बढ़ते जलस्तर के बीच थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Previous Post Next Post