Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

IMG-20260708-WA0068

भैंसमुड़ी में पेड़ पर फंदे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

सुबह ग्रामीणों ने देखा शव, सूचना के बाद भी खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी मौके पर


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी में बुधुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 26 वर्षीय युवक का शव गांव के पास पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान सोमनाथ ध्रुव (26 वर्ष), पिता पवन सिंह ध्रुव, निवासी ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी, जिससे पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी थी।

मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन, पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि युवक ने आत्महत्या की है या मामला किसी अन्य परिस्थिति से जुड़ा है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।