गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_जिले के बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठानों के 354 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, मार्केटिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
8वीं पास से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को मौका
रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजीडीसीए एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता की अंकसूची और प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
रोजगार मेला एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 07706-241269 एवं 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

