सर्च वारंट के आधार पर की गई कार्रवाई, 15 नग सागौन चिरान और दो पलंग पट्टा जब्त, वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

AI जनरेट फोटो
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की टीम ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गरियाबंद जिले के इंदागांव में एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध सागौन चिरान और उससे निर्मित सामग्री जब्त की है। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सर्च वारंट के आधार पर दी दबिश
मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के निर्देशन तथा उप संचालक करण जैन के मार्गदर्शन में सहायक संचालक गोपाल कश्यप के नेतृत्व में टीम ने सर्च वारंट के आधार पर ग्राम इंदागांव निवासी मनोज कुमार साहू के घर पर दबिश दी।
15 नग सागौन चिरान और 2 पलंग पट्टा जब्त
तलाशी के दौरान टीम को इमारती सागौन के 15 नग चिरान एवं चिरान से निर्मित 2 पलंग पट्टा मिले। जब्त लकड़ी का कुल आयतन 0.367 घन मीटर बताया गया है। वन विभाग ने सभी सामग्री को मौके पर ही जब्त कर लिया।
वन अधिनियम के तहत जांच जारी
वन विभाग ने बताया कि जब्त सामग्री अवैध रूप से चिरान कर भंडारित की गई थी। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 और काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्रवाई
पूरी कार्रवाई ग्राम इंदागांव के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध लकड़ी कटाई और भंडारण के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।


