Top News

डायल 112 की फुर्ती से बची सड़क हादसे में घायल युवक की जान, मिनटों में पहुंची पुलिस टीम

मुड़ागांव के पास बाइक से गिरा युवक गंभीर रूप से घायल, आरक्षक और चालक की तत्परता से समय पर अस्पताल पहुंचा, हालत अब खतरे से बाहर।

AI जनरेट फोटो 
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_गरियाबंद पुलिस की डायल 112 सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई से मानवता और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है। थाना छुरा क्षेत्र के मुड़ागांव के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की जान डायल 112 टीम की फुर्ती से बच गई।

बाइक से गिरकर हुआ गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव के पास एक मोटरसाइकिल चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।

मिनटों में पहुंची पुलिस टीम

सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात आरक्षक यशवंत त्रिवेन्द्र और वाहन चालक जागेश्वर निर्मलकर तुरंत घटनास्थल पहुंचे। दोनों ने घायल को सुरक्षित वाहन में बैठाकर बिना समय गंवाए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया, जहां उसका तत्काल उपचार शुरू किया गया।

समय पर इलाज से बची जान

डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण घायल की स्थिति अब नियंत्रण में है। यदि इलाज में देरी होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

एसपी ने की टीम की सराहना

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने डायल 112 टीम के आरक्षक यशवंत त्रिवेन्द्र और चालक जागेश्वर निर्मलकर की त्वरित कार्रवाई और सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में नागरिकों की मदद करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसे जिले की डायल 112 टीम पूरी निष्ठा से निभा रही है।

Previous Post Next Post