Top News

गरियाबंद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देवभोग और मैनपुर के तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

प्रशासनिक कार्यों में कसावट के उद्देश्य से जारी हुआ आदेश, नायब तहसीलदार का भी स्थानांतरण

AI जनरेट फोटो 

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के तीन राजस्व अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • अजय कुमार चंद्रवंशी, तहसीलदार देवभोग से स्थानांतरित होकर तहसीलदार मैनपुर बनाए गए हैं।
  • सुशील कुमार भाई, तहसीलदार मैनपुर से स्थानांतरित होकर तहसीलदार देवभोग पदस्थ किए गए हैं। वे अधीक्षक, भू-अभिलेख शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • अवंतीका गुप्ता, नायब तहसीलदार गरियाबंद से स्थानांतरित होकर नायब तहसीलदार फिंगेश्वर नियुक्त की गई हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा बल

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कार्यों की सुचारु व्यवस्था एवं दक्षता को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। संबंधित अधिकारियों को नए कार्यस्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post Next Post