Top News

मैनपुर की उदंती नदी में दर्दनाक हादसा, 35 वर्षीय राजकुमार की डूबने से मौत

चिंदा डूमरबहाल निवासी राजकुमार नदी में डूबा, सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे

AI जनरेट फोटो 

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
 

मैनपुर_गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड से शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उदंती नदी में 35 वर्षीय युवक के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई, वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार (35 वर्ष), निवासी ग्राम चिंदा, डूमरबहाल, किसी कारणवश उदंती नदी में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने भी राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना को लेकर क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में उफनती नदियों और नालों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की है।


Previous Post Next Post