Top News

आधी रात पैरा मशरूम बना आफत! मां-बेटी समेत एक ही परिवार के 4 लोग पड़े बीमार, अमलीपदर से देवभोग रेफर


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
 

देवभोग_सोमवार देर रात करीब 12 बजे गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसमुड़ा (सरनाबहाल) में पैरा (जंगली) मशरूम खाने के बाद एक ही परिवार के मां-बेटी समेत चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर लाया गया।

बीमार होने वालों में नवीन सोरी (40 वर्ष), बेलमती सोरी (14 वर्ष), शोभाराम सोरी (11 वर्ष) और संतोष सोरी (9 वर्ष) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सीएचसी अमलीपदर में एमबीबीएस डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण चारों मरीजों को 108 संजीवनी एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मरीजों को सुरक्षित देवभोग पहुंचाने में EMT मनीष साहू और पायलट उपेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पैरा (जंगली) मशरूम खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में चारों का इलाज जारी है। 

Previous Post Next Post