Top News

देवभोग बेयर हाउस के पास दर्दनाक हादसा, थमी धड़कन को अस्पताल में फिर मिली रफ्तार; युवक की हालत नाजुक

AI जनरेट फोटो 

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_ रविवार रात करीब 10:20 बजे NH-130C पर देवभोग बेयर हाउस के पास एक युवक डीलक्स बाइक (CG 23 N 8074) से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी स्ट्रीक लाइट के पोल से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।। घटना की सूचना मिलते ही 112 पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवभोग पहुंचाया।

अस्पताल में भर्ती के दौरान युवक की धड़कन बेहद कमजोर हो गई थी। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने तुरंत जीवन रक्षक प्रयास (CPR सहित आवश्यक आपातकालीन उपचार) शुरू किया, जिसके बाद युवक की धड़कन दोबारा चलने लगी। फिलहाल उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू ने बताया कि युवक की हालत अत्यंत गंभीर और नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाएगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वह किस गांव का निवासी है, इसका भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस डीलक्स बाइक क्रमांक CG 23 N 8074 के आधार पर उसकी पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post Next Post