Top News

उफनती उदंती का कहर: देखते ही देखते ढह गया 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल, LIVE VIDEO

लगातार 50 घंटे की मूसलाधार बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर, तेज बहाव नहीं झेल पाया निर्माणाधीन पुल

AI जनरेट फोटो 
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ जिले में पिछले 50 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ विकास कार्यों को भी बड़ा झटका दिया है। उदंती नदी पर ओडिशा सरकार की ओर से करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल गुरुवार को तेज बहाव की चपेट में आकर भरभराकर ढह गया। पुल गिरने से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बनने वाला अहम संपर्क मार्ग प्रभावित हो गया है।


बताया जा रहा है कि यह पुल गरियाबंद जिले के अमलीगांव को ओडिशा के चार गांवों से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उदंती नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तेज बहाव का दबाव निर्माणाधीन पुल सहन नहीं कर पाया और देखते ही देखते पुल का बड़ा हिस्सा ढह गया।

VIDEO में देखें कैसे ढहा पुल

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुल गिरने का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया, जिसमें तेज बहाव के बीच पुल का हिस्सा अचानक ढहता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।


Previous Post Next Post