देवभोग_विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीनापाली में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप रहे। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर विद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत किया।
अपने संबोधन में गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी,पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा तथा जनपद पंचायत देवभोग की अध्यक्ष पद्मल्या निधि सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने,अनुशासन का पालन करने और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए बच्चों को नियमित अध्ययन, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—जनपद पंचायत देवभोग के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवभोग जगमोहन पटेल,भाजपा मंडल अध्यक्ष झाखरपारा भगवानो बेहेरा,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवभोग भूपेन्द्र कुमार मांझी,जनपद पंचायत सभापति गजेंद्र सोम,नवनीत कश्यप,शंकर नागेश,ग्राम पंचायत सीनापाली के सरपंच रोहित पटेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष कौशिक नायक,शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






