गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_ देवभोग थाना क्षेत्र के मुड़ागांव के पास ग्रामीणों ने अपनी वर्षों पुरानी पक्की सड़क की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-130C पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पक्की सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन अ
ब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से वे आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं।
मौके पर पहुंचा प्रशासन
चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
स्थिति पर प्रशासन की नजर
फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और आवागमन प्रभावित था।




