file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

खेत जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, 32 वर्षीय चालक गंभीर घायल; रिवर्स लेते समय गड्ढे में गिरा वाहन


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग थाना क्षेत्र के चलनापदर गांव में खेत की जुताई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम करते समय ट्रैक्टर रिवर्स लेते वक्त अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल चालक की पहचान टिके कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने मामा के ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर डूमरपीटा गांव का है और चालक के मामा का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुताई के दौरान ट्रैक्टर को रिवर्स करते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायल को बाहर निकाला और उपचार के लिए देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार चालक का इलाज जारी है।