शराब के नशे में विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, घटना से गांव में मातम; पुलिस को दी गई सूचना
देवभोग_ गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के कदलीमुड़ा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां स्कूल में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत 35 वर्षीय लोकेश कुमार यादव ने कथित तौर पर कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोकेश कुमार यादव ने शराब के नशे में किसी मामूली विवाद के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले उसने आपातकालीन सेवा डायल 112 पर भी फोन किया था। इसके बाद उसने कुएं में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना देवभोग थाना को दे दी गई है मौके पर पहुंच कर और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई करने पर ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद ही आगे की जानकारी पता चल पाएगी।आत्महत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।




