गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क, गरियाबंद
गरियाबंद_विश्व हिन्दू परिषद ने संगठनात्मक विस्तार के तहत विकास उपाध्याय को जिला मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद, जिला गरियाबंद नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। विकास उपाध्याय लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में विश्व हिन्दू परिषद के संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी।
नई जिम्मेदारी को बताया सम्मान और दायित्व
नवनियुक्त जिला मंत्री विकास उपाध्याय ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा, "विश्व हिन्दू परिषद के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं संगठन की विचारधारा, सनातन संस्कृति की रक्षा, गौ सेवा, धर्म जागरण और समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जिले में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।"
उनकी नियुक्ति पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

