Top News

देवभोग वन विभाग की शासकीय गाड़ी और ट्रक में भीषण भिड़ंत, रेंजर अश्वनी दास मुरचुलिया गंभीर घायल

चालक समेत चार लोग हुए घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद

गरियाबंद जिले के ध्रुवा गुड़ी ओर बूढ़घेलटप्पा के बीच आज वन विभाग की शासकीय गाड़ी और एक ट्रक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में देवभोग वन परिक्षेत्र के रेंजर अश्वनी दास मुरचुलिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके अलावा वाहन चालक और दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा लगभग एक घंटे पहले हुआ। वन विभाग की शासकीय गाड़ी किसी शासकीय कार्य से जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शासकीय वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में रेंजर अश्वनी दास मुरचुलिया को सबसे अधिक चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन चालक सहित दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग पहुंचे कर उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किस वजह से हुआ।

Previous Post Next Post