
AI जनरेट फोटो
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद

गरियाबंद_मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को गरियाबंद जिले के अमलीपदर पहुंचे, जहां उन्होंने कथावाचक युवराज पांडे के गृह ग्राम में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने गुंडिचा मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गुंडिचा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजीव लोचन महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं का जनसैलाब
अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा में क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्साह से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देवभोग पवित्र भूमि है_ मुख्यमंत्री
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देवभोग एक पवित्र भूमि है, जहां से भगवान जगन्नाथ के लिए भोग पुरी भेजा जाता है। ऐसे पावन स्थान पर आने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पूरे प्रदेश की पहचान है।
युवराज पांडे की कथा से बढ़ रही छत्तीसगढ़ की पहचान
मुख्यमंत्री ने कथावाचक युवराज पांडे की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी कथाओं के माध्यम से केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान की बात है।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहा। रथयात्रा शांतिपूर्ण एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई।
बांगटी नाला के लिए दिए 6 करोड़ रुपए
गुंडिचा मंदिर पंडाल से सीएम साय ने फरसरा केन्दु पाटी जोड़ने वाले मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ की मंजूरी दिया।मंच से सीएम ने सुपेबेड़ा जलप्रदाय योजना के सपोर्ट के लिए तेल नदी पर मंजूर किए 7 करोड़ की योजना को दोहराया।



