अमितेश अवस्थी, राजकुमार यादव और गंगाराम पाड़े बने एल्डरमैन, शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी
![]() |
| एआई जनरेट फोटो_नवनियुक्त तीनों एल्डरमैन ओर जनप्रतिनिधि |
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क, गरियाबंद
देवभोग_नगर पंचायत देवभोग में शनिवार को बीआरसीसी सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में नव नियुक्त एल्डरमैन अमितेश अवस्थी, राजकुमार यादव और गंगाराम पाड़े ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। तीनों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंजलि खालको ने विधिवत शपथ दिलाई।
जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नेहा दीपक सिंघल, दोनों मंडलों के भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य शंकर नागेश, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव, जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, नगर पंचायत के सभी पार्षद, सीएमओ दुष्यंत कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।
संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे तीनों एल्डरमैन
नवनियुक्त तीनों एल्डरमैन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें एल्डरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है।
अब नगर पंचायत में होंगे 18 सदस्य
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि पहले नगर पंचायत में 15 पार्षद थे, अब तीन एल्डरमैन के जुड़ने से कुल सदस्यों की संख्या 18 हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुभवी एल्डरमैन के शामिल होने से नगर विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी तथा नगर की मांगों को सरकार के समक्ष और अधिक प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।
नियुक्ति का स्वागत, लेकिन नाराजगी भी आई सामने
नगर के कई लोगों ने तीनों एल्डरमैन की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सेवा भावना से नगर पंचायत के विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।



