file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

छत्तीसगढ़ पोर्टल न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: कोसमकानी पुलिया मरम्मत मामले में जांच समिति गठित,देवभोग जनपद पंचायत सीईओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई, 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_छत्तीसगढ़ पोर्टल न्यूज़ द्वारा ग्राम पंचायत कोसमकानी में पुलिया मरम्मत कार्य को लेकर प्रकाशित खोजी खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर के प्रकाशन के बाद देवभोग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

जारी आदेश के अनुसार, समिति में अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण), सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी गोरलाल पैकरा, भजनलाल बघेल तथा यम प्रकाश रजक को शामिल किया गया है। समिति को निर्देश दिया गया है कि तीन दिनों के भीतर मौके का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पोर्टल न्यूज़ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर आरोप उठाया था कि ऊपरपीटा–केन्दूवन मार्ग की दो पुलियों में एक पर केवल ऊपरी मरम्मत दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी पुलिया में मरम्मत के नाम पर भुगतान दर्शाए जाने के बावजूद मौके पर कार्य के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले।

अब जांच समिति की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि पुलिया मरम्मत कार्य में कोई अनियमितता हुई है या नहीं। यदि जांच में गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना भी बन सकती है।

छत्तीसगढ़ पोर्टल न्यूज़ द्वारा ग्राम पंचायत कोसमकानी में पुलिया मरम्मत कार्य को लेकर प्रकाशित खोजी खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर के प्रकाशन के बाद देवभोग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।