Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

IMG-20260708-WA0068

तेज रफ्तार में फटा टायर और पेड़ से जा भिड़ी तहसीलदार की स्कॉर्पियो, NH-130C पर बड़ा हादसा टला

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_नेशनल हाईवे 130-सी में उदंती पुल के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी की स्कॉर्पियो का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक तहसीलदार अजय चंद्रवंशी उस समय स्कॉर्पियो में सवार नहीं थे। वे पीछे दूसरी वाहन से आ रहे थे।

इसी दौरान आगे चल रही स्कॉर्पियो का टायर फटने से चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे पेड़ से जा भिड़ी।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काफी तेज था और स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।