Tricker

IMG-20260708-WA0068

गरियाबंद पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: दो उप निरीक्षक और दो सर्जेंट के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश

रक्षित केंद्र, थाना देवभोग, पाण्डुका और डायल-112 में नई जिम्मेदारियां, तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए दो उप निरीक्षकों एवं दो सर्जेंट का तबादला किया है। इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह को रक्षित केंद्र गरियाबंद से थाना देवभोग भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक बीरूराम धेविका को थाना देवभोग से स्थानांतरित कर रक्षित केंद्र गरियाबंद पदस्थ किया गया है।

इसी तरह सर्जेंट अशोक कुमार साहू को थाना पाण्डुका से रक्षित केंद्र गरियाबंद भेजा गया है। वहीं सर्जेंट देवेंद्र कुमार वर्मा को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन सेंटर (DCC) डायल-112 गरियाबंद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।