जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, समय शिक्षा कार्यालय, जिला शिक्षा कार्यालय और विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालयों से तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश
गरियाबंद जिले के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार 7 जुलाई 2026 को आदेश जारी करते हुए विभिन्न कार्यालयों में संबद्ध 17 शिक्षक एवं कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त कर उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके मूल पदस्थ संस्थानों में वापस भेजने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के पालन में की गई है। इसके तहत समय शिक्षा कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालयों में वर्षों से संबद्ध कर्मचारियों को उनके मूल विद्यालय एवं कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।
आदेश में प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक (एल.बी.), शिक्षक (एल.बी.) तथा सहायक ग्रेड-02 एवं सहायक ग्रेड-03 सहित कुल 17 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
इस निर्णय के बाद शिक्षा विभाग में लंबे समय से चली आ रही संबद्धता व्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। विभागीय स्तर पर इसे प्रशासनिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।


