file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

43 डिग्री तापमान का असर... जगदम्बा पेट्रोल पंप करचिया के पास ट्रक का टायर फटा, बड़ा हादसा टला देखिये वीडियो

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_नवतपा की शुरुआत के साथ क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को तापमान करीब 43 डिग्री पहुंचने के बीच देवभोग-करचिया मार्ग स्थित जगदम्बा पेट्रोल पंप के पास एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार धर्मगढ़ की ओर से आ रही एक ट्रक पेट्रोल भराने के लिए जगदम्बा पेट्रोल पंप करचिया पहुंची थी। इसी दौरान अचानक ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। आवाज इतनी जोरदार थी कि पेट्रोल पंप परिसर और आसपास मौजूद लोग घबरा गए तथा कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीषण गर्मी, तपती सड़क और लगातार लंबे सफर के कारण टायर अत्यधिक गर्म हो गया था, जिससे यह घटना हुई। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
इन दिनों नवतपा के चलते क्षेत्र में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बढ़ गया है। ऐसे में भारी वाहनों के टायर फटने जैसी घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही है।

वाहन चालकों के लिए जरूरी सावधानी

सफर से पहले टायर की जांच करें
ओवरलोडिंग से बचें
दोपहर की तेज गर्मी में वाहन रोककर ठंडा होने दें
टायर प्रेशर संतुलित रखें

स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी चेतावनी बताते हुए गर्मी के दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।