Top News

92 अंक के साथ जिले में छठा स्थान, धौराकोट की बेटी साधना नागेश ने लहराया परचम सरस्वती शिशु मंदिर धौराकोट की छात्रा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जश्न का माहौल

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_गांव धौराकोट की होनहार छात्रा साधना नागेश ने परीक्षा में 92 अंक प्राप्त कर जिले में छठा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। साधना नागेश, पिता भोला सिंह नागेश एवं माता चुतम्बीनी नागेश की सुपुत्री हैं। वे सरस्वती शिशु मंदिर धौराकोट की छात्रा हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। माँ खैरागढ़ियानी बाल संस्कार समिति के सदस्यों ने साधना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य, आचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि साधना की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।साधना की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण अंचल की बेटियां भी अपने परिश्रम और संकल्प से सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

Previous Post Next Post