Top News

गरियाबंद में पहली बार एरो मॉडलिंग शो, आसमान में दिखा रोमांच एनसीसी एयर विंग के आयोजन में बच्चों ने देखा ‘डॉग फाइट’ और ड्रोन का कमाल ग्रामीण छात्रों को मिला एयर फोर्स की कार्यप्रणाली समझने का मौका

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_जिले में पहली बार एरो मॉडलिंग शो का भव्य आयोजन किया गया, जिसने बच्चों और स्थानीय लोगों को रोमांच से भर दिया। देवभोग स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल की एनसीसी एयर विंग इकाई द्वारा 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन रायपुर के तत्वावधान में यह आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में बच्चे, पालक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। रायपुर से पहुंचे एरो मॉडलिंग प्रशिक्षक दीपक भूले, सार्जेंट एस. के. धनोले और विंग कमांडर अर्जुन यादव के निर्देशन में विभिन्न मॉडलों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। शो के दौरान रेडियो कंट्रोल मॉडल बैनर शो, कंट्रोल लाइन मॉडल डॉग फाइट, ड्रोन सर्कल और स्टेटिक मॉडल ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। ग्रामीण अंचल के छात्रों के लिए इस तरह का आयोजन पहली बार था, जिससे वे बेहद उत्साहित नजर आए और पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय वायुसेना की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, उनमें देशभक्ति की भावना जागृत करना और एनसीसी कैडेट्स को उड़ान का अनुभव देना है। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस अनूठे आयोजन के लिए एनसीसी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post