Top News

GARIYABAND BREKING: कोपरा एनीकट हादसे का दर्दनाक अंत: 4 दिन बाद नदी में तैरता मिला युवक का शव


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_ कोपरा एनीकट में नदी पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बहे युवक का शव करीब 96 घंटे बाद तर्रा नदी में तैरता हुआ मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल शव को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कोपरा एनीकट में नदी पार करने के दौरान एक युवक तेज बहाव में बह गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद गरियाबंद से नगर सेना रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची थी और करीब 8 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

रेस्क्यू टीम ने कोपरा एनीकट से लेकर राजिम और आगे चौबेबांधा तक करीब 14 किलोमीटर के जलक्षेत्र में युवक की तलाश की थी। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और रात होने के कारण उस समय सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था। काफी तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

अब हादसे के करीब 96 घंटे बाद तर्रा नदी में युवक का शव पानी के ऊपर तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की तैयारी शुरू की गई।

Previous Post Next Post