Top News

देवभोग में महेश बस कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद मौत


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_देवभोग में नवाखाई पर्व के दौरान दो दिन से महेश बस बंद रहने के बाद आज महेश बस संचालन को लेकर कर्मचारी से फोन पर संपर्क किया गया। इसी दौरान अचानक तबीयत खराब होने की बात सामने आई। आनन-फानन में उसे महेश बस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मिलाऊं राम निषाद (56 वर्ष), निवासी रायपुर, पचपेढ़ी नाका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से महेश बस में काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, आज दिन में उसकी तबीयत ठीक बताई जा रही थी। करीब 10:15 बजे बस संचालन को लेकर फोन पर संपर्क किया गया। बातचीत के दौरान उसने तबीयत ठीक नहीं लगने की बात कही। इसके बाद उसे बस से ही अस्पताल के पास लाया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में करीब 10:40 बजे भर्ती कराया गया।

अस्पताल में परिचय पत्र के आधार पर उसकी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में ब्लड प्रेशर सामान्य बताया गया। चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत इंजेक्शन और स्लाइन चढ़ाई गई। उपचार के दौरान कुछ समय बाद उसकी हालत गंभीर होने लगी। चिकित्सक रेफर करने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मौत के सटीक चिकित्सकीय कारण की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में आगे की प्रक्रिया के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Previous Post Next Post