गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग। भारतीय जनता पार्टी मंडल देवभोग द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस विविध सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाया गया।
देवभोग महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण_
पंडित श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
देवभोग गांधी चौक व मंदिर परिसर में सफाई अभियान_
श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर व गांधी चौक में सफाई अभियान चलाकर नगरवासियों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया।
देवभोग स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बांटे गए फल_
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
देवभोग नगर पंचायत में केक काटकर मनाया जन्मदिवस_
नगर पंचायत देवभोग में केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
देवभोग में गणमान्यजन रहे उपस्थित_
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, भाजपा वरिष्ठ मार्गदर्शक सुधीर भाई पटेल, स्वच्छता पखवाड़ा प्रभारी प्रमोद यादव, सह प्रभारी लैबानो ध्रुव, गिरसूल सरपंच जितेंद्र मांझी, मंडल उपाध्यक्ष मोहन नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
देवभोग नगरवासियों का उत्साहपूर्ण सहयोग_
इस अभियान में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा और स्वच्छता के रूप में मनाने में योगदान दिया।




