file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

ऑपरेशन मुस्कान: छुरा पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया"


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को आपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान अधिक से अधिक गुम नाबालिक बालक बालिकाओ को खोजबीन करने निर्देशित किया गया था,प्रार्थी ने थाना छुरा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया थी, कि दिनांक 14/07/2025 को इसकी नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना छुरा में अप०क० 99/2025 धारा 137 (2) बीएनएस आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अपहृता एवं आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण में तकनीकी के आधार पर थाना छुरा से टीम रवाना हुई थी। आरोपी रमेश दुबे पिता स्व० यज्ञनारायण दुबे उम्र 39 साल साकिन अटरिया थाना सेम्हरीया जिला रीवा मध्यप्रदेश हाल इन्द्रानगर तुरभा पनवेल महाराष्ट्र को पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से अपहृता को बरामद कर वापस थाना छुरा लेकर आये। कि आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया तथा पीड़िता को उसके माता पिता को सुपूर्द किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

आरोपी रमेश दुबे पिता स्व० यज्ञनारायण दुबे उम्र 39 साल साकिन अटरिया थाना सेम्हरीया जिला रीवा मध्यप्रदेश हाल इन्द्रानगर तुरभा पनवेल महाराष्ट्र।