file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

सती नाला में पुल निर्माण एवं विभिन्न समस्याओ के समाधान को लेकर 30 अगस्त को चक्काजाम की चेतावनी


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

ग्राम पंचायत आमदी के सरपंच आत्माराम मरकाम एवं ग्रामीणों ने गरियाबंद कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

गरियाबंद - गरियाबंद जिले के दूरस्थ वनांचल दर्रीपारा मुख्यमार्ग में सती नाला में पुल निर्माण एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने गरियाबंद कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपकर चक्काजाम आंदोलन करने की चेतावनी दिया है। ग्राम पंचायत आमदी के सरपंच आत्माराम मरकाम, दर्रीपरा सरपंच राजकुमार सोरी, दसपुर के सरपंच नरेन्द्र ध्रुव, रावनडिग्गी के सरपंच भादुराम, कोसमी के सरपंच तिरथराम, जोबा के सरपंच श्रीमति एक्ता सोम, खुरसीपार सरपंच रोहित मरकाम, बेनपुरा के सरपंच वालेश मरकाम एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया हमारे क्षेत्र के सती नाला में लंबे समय से पुल निर्माण की मांग किया जा रहा है लेकिन अब तक पुल निर्माण नही किये जाने के कारण बारिश के दिनो में ग्रामीणों को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने पर आवागमन अवरूद्ध हो जाता है कई बार समस्या से अवगत करा चुके है हर बार समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नही हुआ है। उन्होने बताया चंदनबाहरा डेम निर्माण, कोसमी से बिन्द्रानवागढ सड़क निर्माण, बिन्द्रानवागढ़ एवं रावनडिग्गी से गोबरा तक सड़क निर्माण, कोसमी डेम मरम्मत कार्य व अन्य समस्याओ के समाधान के लिए कई बार शासन प्रशासन से मांग करने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नही होने के कारण मजबुरन ग्रामीणों द्वारा आंदोलन चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में गरियाबंद कलेक्टर के नाम ग्रामीणों ने आवेदन भी दिया है।