file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

65वीं बटालियन सीआरपीएफ़ ने नक्सलियों की आपूर्ति श्रृंखला पर किया प्रहार

सीआरपीएफ़ 65वीं बटालियन का मैनपुर क्षेत्र में सफल सर्च ऑपरेशन

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क गरियाबंद

गरियाबंद-प्राप्त गोपनीय खुफ़िया सूचना के आधार पर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 65वीं बटालियन द्वारा दिनांक 30/08/2025 को थाना-मैनपुर, जिला-गरियाबंद के अंतर्गत भालुडिग्गी वन क्षेत्र में एक “सी” स्तर का एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन (Area Domination Ops) चलाया गया। इस अभियान में एफ/65 एवं जी/65 कंपनियों की संयुक्त टुकड़ी सम्मिलित रही।

सर्चिंग अभियान के दौरान कुल्हड़ीघाट एवं बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में छिपाकर रखी गई नक्सलियों की उपयोगी सामग्री बरामद की गई, जिसमें—सिलाई मशीन,पिट्ठू बैग,प्लास्टिक के जूते , तिरपाल दवाइयाँ दैनिक उपयोग की सामग्री राशन सामग्री शामिल थी।  पर बरामद हुई तथा मौके पर ही नष्ट कर दी गई।

इस प्रकार की बरामदगी से स्पष्ट होता है कि नक्सली संगठन अब भी जंगलों में अपनी गतिविधियाँ संचालित करने हेतु स्थानीय स्तर पर सामग्री एकत्र करने का प्रयास कर रहे हैं। सीआरपीएफ़ द्वारा चलाए जा रहे निरंतर ऑपरेशन से नक्सलियों की आपूर्ति श्रृंखला एवं छिपे रहने के साधनों को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है।

65वीं बटालियन सीआरपीएफ़ क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा कायम रखने हेतु स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से नियमित एरिया डॉमिनेशन, सर्च एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित करती रहेगी।