Top News

गरियाबंद के दड़ईपानी जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 9 किलो से अधिक आईईडी समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट कैंप से करीब 10 किलोमीटर दूर दड़ईपानी जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एफ/65 बटालियन सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल एवं बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री के डंप का पता चला।
सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 12:25 बजे जंगल क्षेत्र में संदिग्ध डंप बरामद किया गया। तलाशी में 15 मीटर कमर्शियल कॉर्डेक्स वायर, 1.5 किलोग्राम गन पाउडर, जिलेटिन रॉड, एक कुकर आईईडी (लगभग 4 किलोग्राम), एक टिफिन आईईडी (लगभग 5 किलोग्राम), 6 बीजीएल राउंड, एक एयर गन, एक इंटरसेप्टर, एक इंसास मैग्जीन, दवाइयां तथा दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई।

बरामद आईईडी बमों को सुरक्षा की दृष्टि से बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से इन विस्फोटक सामग्रियों को जंगल में छिपाकर रखा था।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
Previous Post Next Post